हरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद के हरगांव थाने के एक गांव निवासी युवक गांव के ठेकेदार के साथ मजदूरी करने दूसरे जनपद में गया था।जहां पर संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के थाना क्षेत्र हरगांव की ग्राम पंचायत कटेसर निवासी विजेंद्र पुत्र पुजारी उम्र लगभग 18 वर्ष जो मजदूरी का काम करता था। कटेसर के रहने वाले ठेकेदार संजय मिश्रा के साथ कार्य करने उरई जनपद जालौन मे काम करने के लिए ले गया था। जहां पर कल उसकी (विजेंद्र)की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बीतीरात वहां से शव ग्राम कटेसर लाया गया है।इस मामले की हरगांव थाने मे परिजनो ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है। थाना प्रभारी.निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।