बदायूं 26 जुलाई 2025 ।आज प्रांतीय आवाह्न पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुरेश राठौर के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर कारगिल शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह भी उपस्थित रहे।


श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ प्रवक्ता सुरेश राठौर ने कहा कि कारगिल का युद्ध 1999 में हुआ था और60 दिन तक यह युद्ध चला और अंत में 26 जुलाई 1999 को हमारे भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना और सैनिकों पर अभिमान है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ अन्ना भाई शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप ने कहा कि हम अपनी भारतीय सेना के साहस को देखकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं और पूरे विश्व में हमारी सेना की उत्कृष्टता की एक पहचान है।
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल शर्मा, प्रेम प्रकाश, नरेंद्र कुमार मुजाहिद खान, समी अहमद, मोहर सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।