MD News | बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढ़ाना पुलिस ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। किसानों के खेतों से ट्यूबवेल स्टार्टर और तांबे के तार चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।
गौरतलब है कि 7/8 फरवरी 2026 की रात ग्राम वैली क्षेत्र में किसानों के खेतों से ट्यूबवेल स्टार्टर और तार चोरी की घटना सामने आई थी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
11 फरवरी को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वैली गेट जाने वाले रास्ते पर जंगल में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और बहादुरी के आगे उनकी एक न चली और तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मुजफ्फर पुत्र भूरा
रूपेश पुत्र रामफल
सलीम पुत्र यामीन निवासी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर
बरामदगी
01 तमंचा 315 बोर
01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस
02 चाकू
02 किलो तांबे का तार
01 किलो 750 ग्राम केबल तार
पूछताछ में अभियुक्तों ने किसानों के खेतों से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना बुढ़ाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत और किसानों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *