अयोध्या से हुई नई राजनीति की घोषणा

अयोध्या, 11 फरवरी, 2026, नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व न्यायाधीश चन्द्र भूषण पाण्डेय ने नई राजनीति की घोषणा करते हुए कहा कि आज से जाति पर आधारित राजनीति को समाप्त किया जायेगा और व्याय पर आधारित राजनीति की स्थापना की जायेगी।

नैतिक पार्टी द्वारा जाति पर आधारित जाति आरक्षण, एस.सी./एस.टी. एक्ट व यू.जी.सी. नियमावली को समाप्त किया जायेगा और उसके स्थान पर नाति न्याय, नागरिक सम्मान सुरक्षा एक्ट और समरसता एवं अनुशासन (बजाये रखना) नियमावली लागू किया जायेगा और संविधानिक नैतिकता का पालन करते हुए प्रत्येक नागरिक का उत्थान किया जायेगा।

इस अवसर पर बोलते हुए चन्द्र भूषण पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी आप धन्य है। श्री राम के नाम पर आपने खूब धोखा दिया। सबका साथ, सबका विकास कहकर खूब झूठ बोला। हिन्दू राष्ट्र, अखण्ड भारत कहकर पूरा बेवकूफ बनाया। आखिर अब सारे मुखौटे उतर गये हैं। असली चेहरा सामने आ गया। घोर जातिवादी प्रधानमंत्री का चेहरा।

आपकी नजर में शौचालय साफ करने वाला ग्राह्मण अगड़ा है। प्रधानमंत्री व उसके परिवार वाले व्यक्ति पिछड़े है। राष्ट्रपति और उसके परिवार वाले व्यक्ति दलित है|
इसलिए आज 50 प्रतिशत सामान्य व 40 प्रतिशत उपेक्षित जातियां कुल 90 प्रतिशत एक साथ है और जाति न्याय की मांग कर रही है ताकि प्रत्येक जाति को उनकी संख्या के आधार पर हक व हिस्सा मिले। प्रत्येक जाति के गरीबों को भी हक व हिस्सा मिले।

मैं तो मोदी जी को बार-बार चन्यवाद देता हूँ कि यू.जी.सी. लागू करके उन्होंने सर्वणों को जगा दिया क्योंकि इस बार मोदी जी ने जातिवाद का वार सवर्ण बच्चों पर किया है। यह वार इतना खतरनाक है कि आप सोच भी नहीं सकते। सवर्ण बच्चे अब पढ़ नहीं पायेंगे। जब पढ़ेंगे नहीं तो काम-धन्चा भी नहीं पायेंगे। यह वार उसी तरह से है जैसे कौरवों ने निहत्वे अभिमन्यु को घेर कर मार दिया था।

इसलिए लड़ाई अब केवल मुद्दों की नहीं रह गई है। अस्तित्व की लड़ाई है। मोदी जी रहेंगे तो आपका अस्तित्व नहीं बचेगा। इसर्पिल में सभी 90 प्रतिशत लोगों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि यदि अपना भविष्य बचाना है, अस्तित्व बचाना है तो 27/29 में मोदी व भाजपा का सफाया कर दीजिए और आज ही से यह नारा शुरू कर दीजिए-

90 की ललकार है मोदी तेरी हार है।

अयोध्या धाम

दिनांकः 11.02.2026

चन्द्र शूषण पाण्डेय, पूर्व न्यायाधीश राष्ट्रीय अध्यक्ष नैतिक पार्टी

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *