जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आगामी 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के संबंध में डाइट ऑटो डोरियम में बैठक

।बदायूं 11 फरवरी

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के मध्य संचालित होने वाली बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की तैयारी के संबंध में डाइट ऑटो डोरियम में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी अवनीश राय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सुचिता पूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी केंद्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित कराना सुनिश्चित करें।

तथा परिषद के निर्देशों का सत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 हेतु 98 परीक्षा केदो पर एक-एक केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया। कि वह आवंटित परीक्षा केंद्र पर तत्काल पहुंचकर दोनों ओर वॉइस रिकॉर्ड युक्त सीसीटीवी कैमरा प्रधानाचार्य कक्ष से अलग डबल लॉक युक्त कमरा जिसमें चार डबल लॉक युक्त अलमारी होना अनिवार्य है। तथा कमरे में अंदर तथा एक गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हो, द्वार की 30 दिन की रिकॉर्डिंग सहित स्वच्छ पेयजल बालक बालिका अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था पर्याप्त फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed