यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख अभी तय नहीं, सोशल मीडिया में चल रही फर्जी सूचनाा, अभी रिजल्ट तैयार नहीं

धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो):उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में जो परिणाम घोषणा की तारीख चल रही है, वह अधिकारिक नहीं है। अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा की जाएगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तारीख अभी तक नहीं हो सकी है। शिक्षा विभाग के अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि रिजल्ट किस दिन घोषित होगा। उनका कहना है कि रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा की जाएगी।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बताया कि रिजल्ट अभी तैयार किया जा रहा है। सोशल मीडिया में जो परिणाम घोषणा की तारीख चल रही है, वह अधिकारिक नहीं है। अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। रिजल्ट तैयार होते ही तारीख की घोषणा की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed