निचलौल /स्थानीय सरस्वती देवी पी. जी. कॉलेज, निचलौल में NSS राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “डिजिटल दुनिया में सुरक्षित कदम – युवाओं में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता” विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि: डा सुनील पाण्डेय (प्राचार्य सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल ) रहे उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में युवा वर्ग इंटरनेट और तकनीकी संसाधनों का सबसे अधिक उपयोग करता है। सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, ई-लर्निंग और डिजिटल संवाद के बढ़ते प्रयोग के साथ साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में युवाओं के लिए साइबर सुरक्षा का ज्ञान और उसका पालन अत्यंत अनिवार्य हो गया है।
साइबर अपराधी व्यक्तिगत जानकारी चुराकर धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, बैंक खातों से पैसे निकालने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराध कर सकते हैं। कई बार युवा अपनी जानकारी अनजाने में सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा कर देते हैं, जिससे वे साइबर हमलों के आसान शिकार बन जाते हैं।


तो वहीं विशिष्ट अतिथि: प्रो. आदित्य सिंह (उपप्राचार्य सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल रहे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता: श्री देवेंद्र पाण्डेय (वरिष्ठ प्रवक्ता, BCA संकाय ) द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर के इतिहास के विषय में और साइबर से होने वाली हानि के विषय में तथा साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बताया गया कार्यक्रम में मंच संचालन बृजेश उपाध्याय ने किया।


NSS कार्यक्रम संयोजक सत्यकाम पाण्डेय, NSS प्रभारी रहे इस कार्यक्रम में छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु एक प्रभावशाली पहल रहा, जिसमें सभी संकाय के प्राध्यापक प्राध्यापिका तथा छात्र छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्य दीपक, सर्वेश तिवारी , संदीप कुमार, प्रमोद, मनोज यादव, विशाल कसौधन, डा राम दरश, अवनीश पाण्डेय, पल्लवी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।