,बेटे की जगह करने गए थे रात की चौकी दारी।

पानी की टंकी के पास सिर पर धारदार हथियार से किया गया हमला।

मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डाक्टर बृजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।

परिजनों से ली संक्षिप्त जानकारी।
घटना का शीघ्र अनावरण करने का दिया आदेश।

क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में तीन टीम की गई गठित

घटना स्थल पर पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,ने पुलिस अधिकारियों से ली जानकारी।

बदायूं ।थाना बिनावर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं किसान यूनियन नेता सुरेश चंद्र गुप्ता (58) की निर्मम हत्या।
विजय नगला, बेटे की जगह पानी की टंकी पर चौकीदारी करने गए भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष एवं किसान यूनियन नेता धारदार हथियार से सिर पर वार करके हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सुरेश चंद्र गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष थे। वह पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। उनका बेटा राहुल जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में बनी पानी की टंकी पर चौकीदार है। राहुल की पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से वह उसे दवा दिलाने के लिए दिल्ली चले गए थे।
बेटे के न होने पर सुरेश चंद्र गुप्ता मंगलवार रात चौकीदारी करने टंकी पर चले गए। अगले दिन सुबह टंकी के गेट पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। सुरेश के सिर से खून बह रहा था। पास में ही टॉर्च पड़ी थी। पुलिस की सूचना पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुलासे के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *