रिपोर्टर नौशाद मलिक

धामपुर। नगर की टीचर्स कॉलोनी स्थित श्री सत्य धाम धर्मशाला में चल रहे 10 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन की कथा में व्यास पीठ पर आसीन शिव कथा सम्राट आचार्य पंडित कैलाश चंद्र वशिष्ठ जी महाराज ने कहा कि सांसारिक और भौतिक वस्तुओं की उपलब्धता के बावजूद परिवार में शांति न होना चिंताजनक है और चिंता से मुक्ति पाने के लिए श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया जाना ही सशक्त माध्यम है क्योंकि यह कथा दुखों से निवृत्ति और सुखों की प्राप्ति कराती है दूसरे दिन की कथा के दौरान महाराज श्री के संगतकारो शिवम सांवरिया सचिन कुमार एवं योगेंद्र चौहान द्वारा उच्चारित किए जा रहे भजनों से कथा स्थल शिव मय बना रहा।

दूसरे दिन की कथा के मुख्य यजमान आरएसएम डिग्री कॉलेज धामपुर के गणित विषय के प्रोफेसर अनिल कुमार चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी अजीता कुमारी चौहान बिटिया अनुश्री चौहान तथा बेटा अनिरुद्ध प्रताप सिंह चौहान रहे इस दौरान डॉक्टर अनिल कुमार चौहान ने पूजन प्रक्रिया पूरी कराते हुए व्यास पीठ का पूजन किया और व्यास जी महाराज को पटका पहना कर व माल्यार्पण करके सम्मान प्रदान किया इसके अतिरिक्त संगतकारों को भी विशेष सम्मान दिया गया पूजन कार्यक्रम देव मंदिर के पुजारी पंडित रविकांत वशिष्ठ ने प्रभावी मंत्र उच्चारण के बीच संपादित कराया दूसरे दिन की कथा में कथावाचक आचार्य पंडित कैलाश चंद्र वशिष्ठ जी महाराज ने अपने भजन संसार के जीवों पर आशा न किया करना जब कोई ना हो तेरा हरि नाम जपा करना के माध्यम से बताया कि प्रत्येक सांसारिक नाते और भौतिक पदार्थ संसार में छूट जाएंगे लेकिन प्रभु भक्ति हमेशा साथ जाती है इसीलिएसांसारिक दायित्व को पूरा करते हुए प्रभु भक्ति एवं सत्संग के लिए भी थोड़ा समय निकाला जाना बहुत आवश्यक है इस दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों में प्रमुख रूप से गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना अब तक तो निभाया है आगे भी निभा लेना के अलावा हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं जाने क्यों दुनिया के लोग जलते हैं आदि भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के सामूहिक उद्घोष तथा पारंपरिक जयकारो से कथा स्थल को गुंजा दिया कथा नियमित रूप से आगामी 6 अगस्त तक चलेगी 7 अगस्त को कथा स्थल पर प्रातः 9 बजे सामूहिक हवन यज्ञ होगा तथा दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।