सिकंदराबाद क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक बैटरी की दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी करने की वारदात मात्र 11 मिनट में अंजाम दी गई। पीड़ित मुनेंद्र पुत्र जय सिंह की ”किंग इंटरप्राइजेज,, नामक दुकान टीचर्स क्लोनी के पास स्थित थी। मंगलवार शाम 8 बजे वह दुकान बंद कर के घर चले गए। बुधवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोशी ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखाड़ हुआ था अन्दर से 4 बड़ी बैटरियों, जिनकी कीमत करीब 18 हजार रुपए पर बैटरी थी और 5 स्कूटर बैटरियों करीब 5 हजार रुपए नगद चोरी हो चुके थे। चोरी हो चुके कुल सामान की कीमत लगभग 1 लाख रुपए थी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।