उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के भाजपा सांसद सतीश गौतम अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनके बिगड़े बोल समाने आए हैं। जहां सांसद सतीश गौतम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से बातचीत की दौरान कहा कि तुम्हें डरने की जरूरत नहीं है, एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा मेरी गारंटी है। अलीगढ़ का सासंद में हूं, पक्षी भी उड़ने से पहले हमसे इजाजत लेगा। वहीं, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने कहा कि 200 परसेंट अलीगढ़ का रजवाहा खाली होगा। अब सांसद सतीश गौतम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के भाजपा सांसद सतीश गौतम आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बजट बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही भाजपा सांसद सतीश गौतम सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले, तो कोल रजवाहा नहर को खाली कराने की बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई, तभी उन्हें इसी बीच सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि मैं अलीगढ़ का सांसद हूं, पक्षी उड़ने से पहले इजाजत लेगा, एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा मेरी गारंटी है। उनके इस बयान पर वहां मौजूद अधिकारी और अन्य लोग हंस पड़े। सांसद सतीश गौतम ने मीडिया से कहा कि 200 परसेंट रजवाहा खाली होगा।

मामला अलीगढ़ जिले की तहसील कोल स्थित रजवाहा (नहर) को खाली कराने से जुड़ा था, जिस पर चर्चा के दौरान सांसद ने अधिकारियों के सामने ही विवादित बयान दे दिया। अब उनका यह बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सांसद सतीश गौतम के इस बयान को लेकर विपक्षी दल उनकी आलोचना कर रहे हैं।

रिपोर्ट : कमल अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *