रिपोर्टर-प्रदीप पांडेबदायूं
बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजेंदर द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकार दातागंज श्री के के तिवारी के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई दातागंज द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 31.7.2025 को मृतक की हत्या करने वाले हत्यारोपी में धर्म सिंह, पुत्र राजवीर सिंह ,अभियुक्त नीरज पत्नी धर्म सिंह, राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज बदायूं को गिरफ्तार किया गया है।

ज्ञातव है कि बादी श्री सुनील पुत्र भूरेलाल निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूं द्वारा अपने भाई विजय पुत्र गोरेलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज बदायूं की हत्या करने के संबंध में दिनांक 28.7.2025 को थाना दातागंज पर मुकदमा लिखाया गया था। बसंत पुत्र पोप राम, वीरेंद्र पुत्र बेनीराम हरीश पुत्र रामपाल, समस्त निवासी गढ़ ग्राम नूरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूं पंजीकृत कराया गया उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा विवेचना में साछ संकलन तथा विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त को मैं आला कत्ल लाठी तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल चप्पल व टी शर्ट सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
