महराजगंज।इटहिया मेले में ब्रेकडान्स झूला से गिरने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है,जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 02 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर एक घटना ने सनसनी फैला दी है।

बात दे कि जनपद के प्रसिद्ध मिनी बाबाधाम के नाम से जाना जाने वाला इटहिया धाम इन दिनों दुःखद घटनाओँ को लेकर सुर्खियों में, 02 अगस्त की दोपहर में नेपाल के नवलपरासी जिले के सुस्ता वार्ड नं5 बेलवानी जिला नवलपरासी निवासी विवेक पोखरेल पुत्र कमलकांत उम्र 25 वर्ष की ब्रेकडान्स झूला के तेज रफ्तार के कारण झूले से गिरने व गुप्तांगों पर चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत होने की बात सामने आई है।मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *