सैदपुर। नगर के तहसील सभागार में शनिवार की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जिले के मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित अन्य विभागों के जिले के मुखिया खुद पहुंचे। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में आई जनसमस्याओं को सुनते हुए इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वो अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए शेष मामलों का निस्तारण कराएं। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी दिवसों में शत-प्रतिशत निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से लगातार होती रहती है। इसमें लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उनके सामने सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव का पूरा काम देखने वाले निजी सचिव सर्वेश यादव अपना आवेदन पत्र लेकर पहुंच गए। उन्होंने डीएम से शिकायत किया कि उन्हें व उनके परिजनों को अपने ही घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है और रास्ते पर पक्का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा है कि सैदपुर में ब्लॉक प्रमुख के कार्यों को संपादित करने वाले व्यक्ति को ही जब घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है और उनके घर के रास्ते पर अवैध कब्जा किया जा रहा है तो आम जनता के साथ क्या होगा। बता दें कि देवकली ब्लॉक में आने वाले फुलवारी कलां निवासी सर्वेश यादव पुत्र छांगुर ने पत्रक देकर बताया कि उनके यहां बंजर खाते ही जमीन है। जिसमें से ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता था। लेकिन गांव के दबंग किस्म के भू-माफियाओं ने उक्त जमीन को कृषि खाते के तहत अपना आवंटन बताकर उस पर फर्जी ढंग से कब्जा कर उस पर पक्का निर्माण कर लिया है। जिससे हम सभी अपने घर तक नहीं जा पा रहे हैं। इस मौके पर सीएमओ सुनील पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, सीओ सुधाकर पांडेय, तहसीलदर हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार अजय वर्मा, कोतवाल योगेंद्र सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *