पेड़ धरा के भूषण:धर्म कुमार यादव।

बाराबंकी। शनिवार को विकासखंड देवा क्षेत्र स्थित श्याम बाल विद्या मंदिर तकाजीपुर खेवली में एक पेड़ मां के नाम रोपित किया गया एवं स्कूल के सभी बच्चों को एक-एक पौधा वितरित कर उन्हें अपनी मां के नाम लगाने के लिए अपील की गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनकल्याण किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने पौधरोपण एवं पौध वितरण के उपरांत सभी बच्चों एवं स्कूल स्टाफ से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी प्रथम गुरु मां होती है और दूसरा गुरु हमारा शिक्षक होता है ।

आज हम आप सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि एक तरफ सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौध रोपण कराया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ आज गुरु जी के हाथों से आप लोगों को पौधे मिले हैं। यह आप लोगों की जिम्मेदारी है कि जिस तरह से हमारी मां हमारा पालन पोषण करती है इस तरह से हम आप सभी लोगों को यह एक-एक पौधा रोपित कर उसका पालन पोषण करना होगा तभी हमारे समाज में व्याप्त पर्यावरण प्रदूषण को भगाया जा सकता है।

वही विद्यालय के प्रबंधक एवं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी सभी बच्चों से विशेष अपील करते हुए कहा कि यह सारे पौधे आप लोगों को अपनी मां के नाम लगाना होगा और इनका विशेष पालन पोषण करना होगा। समय-समय पर विद्यालय द्वारा इन पेड़ों को देखने के लिए टीम भी भेजी जाएगी। जिसका पौधा अच्छी तरह से प्रगति करेगा उसको संगठन द्वारा प्रोत्साहित भी किया जाएगा ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कुलदीप यादव ,उप प्रधानाध्यापक रेखा वर्मा, सहायक अध्यापक रवि यादव, मोहम्मद जाशिम, ममता गौतम, अंजू वर्मा, अंशिका वर्मा, आकांक्षा वर्मा ,परवीन वारसी, खुशबू यादव, खुशबू खेवली, लक्ष्मी वर्मा, पलक मिश्रा, जेहरा बानो, शिवानी यादव एवं विवेकानंद उर्फ रवि यादव सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *