03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद।
दिनांक07.07.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फतहाबाद में एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 664/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटना के सफल अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 02.08.2025 को प्रकाश में आए अभियुक्तगण राजाराम गौतम पुत्र लल्लू बुधराम रावत उर्फ जानी पुत्र श्रीपाल सीताशरण रावत पुत्र सहजराम निवासीगण पाटमऊ थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को मंजीठा रोड के पास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।उक्त घटना के अनावरण के क्रम में युवती के आवागमन के मार्ग के सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का अवलोकन किया गया, तथा जमीनी स्तर पर अभिसूचना संकलन हेतु टीमें लगायी गई। प्राप्त सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व जमीनी स्तर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर घटना का सफल अनावरण किया गया है। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण ट्रक ड्राइवर तथा खेतों में मजदूरी का कार्य करते हैं तथा उनके द्वारा उक्त घटना कारित की गई। समस्त साक्ष्यों को विश्लेषित करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद की गई।इस अवसर पर पुलिस टीम थाना कोतवाली नगर बाराबंकी प्रभारी निरीक्षक श्री रामकिशन राणा थाना कोतवाली नगर व0उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश यादव, उ0नि0 पवन कुमार,
का0 करन कुमार,का0 मनीष कुमार
. का0 विजयराज, का0 प्रभाव सिंह,
का0 सिद्धान्त का0 विनय कुमार एवं स्वाट टीम
. निरीक्षक श्री ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम
उ0नि0 श्री मिथिलेश चौहान
उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 अंगद गौड़
हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज, हे0का0 मुकेश यादव,
का0 प्रवीण शुक्ल, का0 जरनैल सिंह, का0 अभय कुमार,
का0 अंकित तोमर, का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार,सर्विलांस टीम
उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा
हे0का0 मजहर अहमद, हे0का0 चन्द्रभान
हे0का0 पवन गौतम, का0 शैलेन्द्र कुमार
का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
म0का0 सुनिधि पाण्डेय, म0का0 स्वाति अवस्थी आदि मौजूद रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
