बाराबंकी। प्राथमिक शिक्षा को नई दिशा देने और बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ेल में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव के निर्देशन में एफ.एल.एन. एवं एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित है।शनिवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन सत्र का संचालन संदर्भदाताओं श्रीमती लक्ष्मी सिंह और सुभाष चंद्र तिवारी सहित आलोक कुमार, नरेंद्र कुमार, स्वर्णजीत कौर ने किया। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को एडवांस शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया और बताया कि किस तरह नवीनतम रणनीतियों का उपयोग कर कक्षा को रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। सत्र में ‘वीणा’ श्रृंखला की पाठ्यपुस्तकों, गणित मेला, रिमेडियल टीचिंग और समावेशी कक्षा वातावरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही शिक्षकों को ब्लूम टैक्सोनॉमी, माइक्रो टीचिंग और समूह गतिविधियों के जरिए बच्चों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।इस प्रशिक्षणमें100शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दो ग्रुपों में सक्रिय भागीदारी की और नए शिक्षण संसाधनों एवं पद्धतियों को अपनाने का संकल्प लिया। यह प्रयास आने वाले समय में प्राथमिक कक्षाओं की शिक्षण पद्धति को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *