दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार,झांसी।

बुंदेलखंड में झांसी के सीपरीबाजार थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी इंवेट मैनेजर हर्षवर्धन उर्फ पीटर श्रीवास्तव (38) निवासी भाण्डेर जिला दतिया मध्य प्रदेश को खोडन पुलिया नहर पटरी थाना सीपरी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी इंवेट मैनेजर है और उसके साथ शादी तथा अन्य समारोहों में नृत्य के लिए जाने वाली युवती ने हर्षवर्धन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पिछले शनिवार दर्ज कराया था। इसके बाद से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। वांछित को आज मुखबिर से मिली सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

रिपोर्टर = रवि कुमार संवाददाता ब्यूरो प्रमुख झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed