रिपोर्टर अर्पित कुमार त्रिवेदी हरगांव, सीतापुर पंचायत सचिवों की कार्य शैली से नाराज होकर प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रधानगण बैठे धरने पर सीतापुर —- सीतापुर जनपद के अंतर्गत विकास खंड सकरन में पंचायत सचिवो की कार्यशैली से नाराज होकर क्षेत्रीय प्रधान गण प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में विकास खंड में धरने पर बैठ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के अंतर्गत विकास खंड सकरन के पंचायत सचिवों की कार्यशैली से नाराज प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी की अध्यक्षता में प्रधान शुक्रवार को धरने पर बैठे गये,लेकिन मनरेगा मटेरियल का पेमेंट आ जाने की वजह से धरना समाप्त कर दिया गया।आज शनिवार को ग्राम प्रधान बसैया कोढार, जगदंबा सिंह नसीरपुर अंदूपुर,प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी महोलिया,ओड़ाझार आदि ग्राम पंचायतो के प्रधान अनिश्चितकाल कालीन धरने पर बैठ गए।इस सम्बन्ध में प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब तक हमारे प्रधानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक ब्लाक मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *