रिपोर्टर अर्पित कुमार त्रिवेदी lहरगांव, सीतापुर कसमंडा ब्लाक सभा गार में किसानों ने सुना लाईव प्रसारण सीतापुर —- सीतापुर जनपद के अंतर्गत विकास खंड कसमंडा में माननीय प्रधानमँत्री के व्दारा दिए गए किसानों के नाम संदेश को व्लाक सभागार मे भारी संख्या में एकत्र होकर किसानों ने सुना।जिसमें प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की।जिसे पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के विकास खण्ड कसमंडा में कृषि विभाग सीतापुर द्वारा विकास खण्ड कसमण्डा परिसर के सभागार में पी एम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर किसानो को प्रधानमंत्री द्वारा पी एम किसान योजना की बीसवीं किश्त जारी करने के लाइव प्रसारण को एल ई डी स्क्रीन पर दिखाया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के किसानों ने भाग लिया, उपस्थित किसानो को मुख्य अतिथि द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए गए।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी कसमण्डा राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री किसान मोर्च भाजपा सीतापुर रवि तिवारी, गन्ना समिति कमलापुर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कमला पुर मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय,राजकीय कृषि बीज भण्डार रानी बाग कमलापुर एडीओ एजी कमरुद्दीन,एडीओ पी पी प्रदीप कुमार, गोदाम प्रभारी मथुरा प्रसाद,बी टी एम मनोज कुमार,ए टी एम अनुपम शुक्ल,कम्प्यूटर आपरेटर संजय कुमार,किसान देवेन्द्र मिश्र,हरीश रावत, सिया राम,महादेव पाण्डेय, सुन्दर लाल, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *