रिपोर्ट-रूखशीद अहमद
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी थाना मीरापुर के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। रात्रि में सुभाष पुत्र विरम सिंह निवासी पुरवालियान थाना मंसूरपुर,जो मन्द बुद्धि होने के कारण घूमते- घूमते हुए थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कैलापुर जसमौर में आ गया था। जिसको गांव के अजय गिरी पुत्र विरम सिंह, सन्दीप पुत्र कैलाश व मांगेराम पुत्र गेन्दा सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर द्वारा देखने व समझने उपरान्त जान बूझकर चोर- चोर की अफवाह फैलाकर शोर मचाते हुए गांव के अन्य लोगों को इकट्ठा किया गया।

जिससे सुभाष भीड को देखकर काफी घबरा गया। जिस कारण वह अपना पता बताने में असमर्थ रहा। मौके पर गश्त करती हुए। स्थानीय पुलिस पहुंची तथा पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को तसल्ली देकर उसके विषय में जानकारी की गयी। तो उसने अपना नाम व पता बताया। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा सुभाष के परिवार से सम्पर्क किया गया। तो पता सही पाया गया। वह परिवार द्वारा सुभाष को मन्द बुद्धि बताया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले 03 अभियुक्तों को ग्राम कैलापुर जसमौर से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध शांति भंग की धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्यवाही की जा रही है । तथा सुभाष को उसके परिवार के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के नाम अजय गिरी पुत्र विरम सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर,व सन्दीप पुत्र कैलाश निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर,मांगेराम पुत्र गेन्दा सिंह निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर है।
