मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं प्रभारी थाना बुढाना आनन्ददेव मिश्रा के कुशल नेतृत्व में आज थाना बुढाना पुलिस ने महेशचन्द जैन पुत्र पदम जैन निवासी मौहल्ला चमारान कस्बा व थाना बुढाना मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त असलम पुत्र अशरफ निवासी कस्बा व थाना सरधना जिला मेरठ द्वारा अपने हाथ मे देशी तमंचा व हथौड़ा लेकर वादी के भाई ममलेश के घर घुसकर लूट का प्रयास करना तथा वादी के भाई ममलेश को जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने की घटना कारित की गयी है।

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। रात्रि को थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा बुढाना कांधला रोड पर विज्ञाना कट पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुढाना की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने चेकिगं के लिए रुकने का इशारा किया परन्तु वह नही रूका तो पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर मोटरसाइकिल को विज्ञाना रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़कर तेजी से भागने लगा।तो पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया कुछ दूरी पर जाकर बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। जिस पर बदमाश मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश को फायरिग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। थाना बुढाना पुलिस टीम ने भी ने जबाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी। तो पुलिस की फायरिंग से बदमाश असलम पुत्र अशरफ दोनो पैरों में गोली लगने घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया घायल बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा एक मोटरसाइकिल एक हथौड़ी बरामद की गई। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एम, डी, न्यूज़, के लिए मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
