हरगांव सीतापुर —- हरगांव के मेला मैदान मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस मे पी डी ए के बैनर तले संविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ, महापंचायत आयोजित की गयी।जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व बिहार राज्य के प्रभारी सुशील पासी ने सम्बोधित किया उन्होंने भाजपा सरकार पर कटाक्ष कर सम्बोधित किया कि महगाई काफी हद तक बढ गई, गरीब परेशान है कही कोई सुनवाई नही हो रही है, पी डी ए के लोगों को सताया जा रहा है, गुंडा माफिया शासन प्रशासन पर हावी है बलात्कार, हत्या भाजपा शासन मे आम बात है, युवाओं के लिए सरकार के पास कुछ भी नहीं है हम कांग्रेस के लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए समान विचारों वाले दलों के साथ गठबंधन से नहीं हिचकेंगे। संविधान को न मानने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हम लोग हर जगह पंचायत कर रहे हैँ। इस क्रम अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है।महिला नेत्री विनीता राजवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार मे भृष्टाचार की कोई सीमा नही है महिलाए सुरक्षित नही है आम लोगो का जीना दुश्वार है इस महा पचांयत मे प्रमुख रूप से भाकपामाले, किसान यूनियन, समाज वादी पार्टी, छीता पासी संगठन के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक सन्तोष भार्गव पूर्व शहर अध्यक्ष काग्रेस पार्टी सीतापुर,जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल, राजेश सिँह तोमर, देश दीपक भार्गव,महेश प्रसाद पासी,विजय वर्मा,बरसात के मौसम मे इस कार्यक्रम मे काफी संख्या मे महिला और पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *