रामपुर। दिनांक 3-8-2025 को जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक पूर्व विधायक श्री संजय कपूर के जौहर अली रोड सिविल लायंस स्थित ” कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय कपूर, अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने की।
रामपुर -आज दिनांक 3 अगस्त 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिसमें सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


श्री संजय कपूर पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही मात्र एक विकल्प है जो साम्प्रदायिक शक्तियों को हरा सकती है और हमारे जन नायक श्री राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो मोदी सरकार से आंख में आंख डालकर बात करते हैं जनता बेहद परेशान है रोज़गार है नहीं ऊपर से मंहगाई ने कमर तोड़ दी है हमें संगठन को मजबूत करने के लिये जनता की बुनियादी समस्याओं को हल करना होगा और हर बूथ मज़बूत करना होगा।


जिला अध्यक्ष श्री प्रमिल कुमार शर्मा ने कार्य कर्ताओं को आवाह्न करते हुये कहा कि एक जुट हो कर हमें संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करना है और हर अन्याय के विरूद्ध मजबूती के साथ लडना है 2027 में सरकार बनाने के लिये अभी से बूथ स्तर तक मेहनत करनी होगी आपने जिला पंचायत चुनाव के लिये निष्ठावान और जिताऊ उम्मीदवारो के तीन तीन नाम हर वार्ड से चयनित करके देने के लिये कहा ताकि प्रदेश इकाई को भेजे जा सकें! आपने सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाने पर जोर देते हुये कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।


नगर अध्यक्ष श्री बाकर खां ने सभी आने वाले पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये बूथ कमेटी शीघ्र अतिशीघ्र बनाने पर ज़ोर दिया
श्री साहिर रज़ा खां उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने घरों पर और गाड़ियों पर झंडा लगाने की अपील करते हुये कहा कि कांग्रेस बहुत मजबूती और नये साहस के साथ उभर रही है उसका प्रचार प्रसार भी अति आवश्यक है।


जिसमें वक्ताओं ने संगठन सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा की , जिला पदाधिकारियों एवं ब्लाक अध्यक्षों से मंण्डल अध्यक्ष, मण्डल कमेटी बनाने पर विशेष चर्चा हुई, तथा मंण्डल कमेटी बनाने को लेकर ब्लाक प्रभारी को तत्काल सूची उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाध्यक्ष जी ने दिया, जिसको समस्त ब्लाक अध्यक्ष व प्रभारीयों ने जल्द उपलब्ध कराने को स्वीकार किया। तथा समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने ब्लाक में मण्डल कमेटी के गठन में ब्लाक अध्यक्षों का सहयोग कर कमेटी गठन कराने में अपनी महत्त्व पूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।


इस अवसर पर कोषाध्यक्ष एस के अग़वाल, शहर अध्यक्ष वाकर अली खां, नजाकत अली, साहिर रज़ा खां,एहसान खान राजू, डॉक्टर जफर वासिक अली, सिराज खां, जालिस अहमद, महेश मौर्य, विपिन रोहेला, चितरंजन श्रीवास्तव, जयदीप द्विवेदी, शानू खां, मोहसिन अंसारी,युवक कांग्रेस अध्यक्ष यासिर खां,मोहम्मद रफ़ी, नइमुद्दीन टांडा, ,दानिस अंसारी, कपिल चौधरी तंजुल शर्मा, आसिफ अंसारी, सरदार जसविंदर सिंह, मोहम्मद इरफ़ान, नोमान मुमताज़ खां, फरीद खा, आशुतोष रस्तोगी, मोज्जम अली खां,श्रीमती शमीना खां, श्रीमती फराह खां संचालन वरिष्ठ कॉग्रेसी जिला प्रवक्ता ताहिर अंजूम किया।
शकील मंसूरी
महासचिव / कार्यालय सचिव
जिला कांग्रेस कमेटी,रामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed