मोहम्मदी खीरी । सावन माह के शुभ अवसर पर रेहरिया राठौर मार्केट में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गोला गोकर्णनाथ शिवजी को जल चढ़ाने जा रहे व जल चढाकर वापस आ रहे कांवड़ियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के प्रसाद में हलवा, सब्जी, पूडी की उचित व्यवस्था की गई। भंडारे में आयोजक समिति के सदस्य अमन सिंह, सरजीत सिंह,राम मदन, रामशरण, रामपाल, गंगाराम, श्रीराम, अरविंद, नरेंद्र राज, सत्यपाल, तेजराम, आसाराम, रामसिंह, राहुल, सुखविंदर सिंह,डॉ मनोज, जसदेव सिंह,डॉ जगदीश व ग्राम प्रधान सुदेश कुमार सहित अन्य क्षेत्र वासियों ने सहयोग किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *