बाराबंकी, 4 अगस्त – सावन के पावन माह में हैदरगढ़ के प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला। आज मंदिर परिसर के ऊपर से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सरोबार हो उठा।
इस विशेष आयोजन में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अरुण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।अधिकारियों ने बताया कि सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं ताकि हर कोई भक्त निर्बाध रूप से बाबा अवसानेश्वर के दर्शन कर सके।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *