
हरिहर मंदिर संबल जल चढ़ाने जा रहे सीसीगोरक्षक संयम जैन व समिति के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गणेश चौथ समिति धामपुर के कार्यकर्ता विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के अंतर्गत आज सोमवार को संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जत्थे के रूप में 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रवाना हुए लेकिन जैसे ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इस जत्थे के रवाना होने की सूचना मिली तो तुरंत ही इस जत्थे को धामपुर में ही शुगर मिल तिराहे पर स्थित रानी बाग कॉलोनी पुलिस चौकी पर रोक लिया गया इतना ही नहीं जत्थे के संभल रवाना होने की सूचना पाकर धामपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह चौहान भी पुलिस बल के साथ शुगर मिल तिराहे पर पहुंच गए और बैरिकेडिंग करके पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया। इस दौरान जत्थे में शामिल शिव भक्तों तथा पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई धामपुर की अग्रणी धार्मिक संस्था गणेश चौथ समिति के संयोजक विजय कुमार जैन एवं सह संयोजक संयम कुमार जैन के नेतृत्व में वाहनों में सवार होकर जा रहे शिव भक्तों के जत्थे को शुगर मिल तिराहे पर पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रही जांच के अंतर्गत रोक लिया गया । संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे इन शिव भक्तों के जत्थे को रोक लिए जाने पर गणेश चौथ समिति के सहयोजक संयम जैन ( गोरक्षक ) ने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने की कोशिश कर रहे है लेकिन पुलिस शिव भक्तों को हर बार गिरफ्तार कर लेती है उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य भगवान भोलेनाथ के भक्तों का क्या हो सकता है कि उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की सरकार माने जाने वाली वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी अगर हिन्दू समाज के लोग मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक नहीं कर सकते तो यह प्रश्न चिन्हित कर देने वाला गंभीर विषय भी है। उन्होंने जत्थे को रोकने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह भी किया कि उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करने दिया जाए परंतु पुलिस प्रशासन ने इस जत्थे को धामपुर से आगे तो नहीं जाने दिया पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया व चौकी ले आई बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ा गया लेकिन निकट के ही एक शिव मंदिर में जत्थे में शामिल शिव भक्तों से जल चढ़वा दिया। गणेश चौथ समिति के शिव भक्तों के इस जत्थे में प्रमुख रूप से समिति के संयोजक विजय कुमार जैन व्योमकेश चौहान वीरेंद्र कारीगर अमित कुमार चौधरी, हिमांशु चौधरी, आशु चौधरी , अविनाश , वीरेंद्र सिंह , आयुष चौधरी, रचित कुमार , सनी कुमार, पारुल कुमार , बॉबी कुमार , जतिन गौतम शोभित अग्रवाल , दीपक भारद्वाज , अंकित सैनी , तपिश शर्मा , अजय राजपूत आदि मौजूद रहे। बता दें कि पुलिस की ओर से इससे पहले गणेश चौथ समिति के संरक्षक विजय जैन और संयोजक संयम जैन को पुलिस ने सवेरे से ही हाउस अरेस्ट कर रखा था। फिर भी कार्यकर्ता आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर संभल जाने का प्रयास कर रहे थे। तब इस दौरान रानी बाग चौकी पर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
नौशाद मलिक धामपुर,
