खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का दल ने मिठाइयों की दुकान पर की छापेमारी

सेवापुरी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर जंसा और कपसेठी थाना क्षेत्र के बाजारों में खाद्य आपूर्ति दल के अधिकारियों ने छापेमारी की इस दौरान चार दुकानों से नमूने लिए गये।छापेमारी की सूचना मिलते ही मिठाई के दुकानदारों में हड़कंप मच गया दर्जनों बाजार के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर फरार हो गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जिले से मिले निर्देश के अनुसार सोमवार को भाऊपुर, हाथी बाजार, बाजार कालिका में छापेमारी की गई और चार दुकानों से नमूने लिए गए जिससे जांच के लिए भेज दिया गया दल में प्रमुख रूप से संतोष कुमार सिंह विजय सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *