हरदोई……..हरदोई। जिला अस्पताल के पास बैठे कार चालक को गोली मारने की नियत से आए दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की स्कूटी की डिकी से लोड तमंचा बरामद किया है।सुरसा थाने के ग्राम सथरा निवासी आकिब नाई का काम करता है। शहर में आरआर इंटर कॉलेज के पास उसकी दुकान है। आकिब के मुताबिक बुधवार को दो युवक उसकी बाइक मांग रहे थे, उसने देने से मना कर दिया।
इस पर युवकों ने उसे पीट कर कान में पेट्रोल डाल दिया। उसने घटना के बारे में अपने बड़े भाई कार चालक हसन को जानकारी दी। हसन ने युवक को थप्पड़ मार दिया।
गुरुवार सुबह युवक अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया और तमंचा लोड कर धमकी दी। इसके बाद दोनों स्कूटी से जिला अस्पताल के पास स्थित टैक्सी स्टैंड के पास बैठे हसन के पास पहुंचे।


युवक स्कूटी की डिकी से तमंचा निकाल रहे थे, इस दौरान पीछे से आए आकिब ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर हसन ने साथियों के साथ दोनों युवकों को दबोच लिया।
सूचना पर पहुंचे रेलवेगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह ने स्कूटी की डिकी से लोड तमंचा बरामद किया। इसके बाद दोनों को कोतवाली लाए। कोतवाल ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *