आज दिनांक 5 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन भानू से जुड़े कई दर्जन किसान कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर सिंचाई विभाग कार्यालय भाखड़ा डाम सहायक अभियंता नहर खंड बिलासपुर के कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे शोर शराबा और हंगामा और नारेबाजी सुनकर सिंचाई विभाग अधिकारी किसानों के बीच आ गए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने किसानों का नेतृत्व करते हुए कहा लगभग 2000 एकड़ जमीन कि फसले खराब होने के कगार पर हैं डाम में ज्यादा पानी इकट्ठा करने की वजह से खेतों में पानी भर रहा है जितना पानी पुराने समय में रखा जाता था ।

इस लेवल का रखा जाए अन्यथा अगर किसी भी किसान की फसल खराब हुई तो किसानों को मुआवजा विभागीय अधिकारी कर्मचारी देंगे किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तत्काल डैम का पानी खुलवाया और एक कर्मचारी की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया ताकि किसानों की फसलों को नुकसान ना हो सके उत्तराखंड से गंदा पानी आ रहा है उस गंदे पानी को नहर में ना छोड़ा जाए यह काम भी शीघ्र किया जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन सिंचाई विभाग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने वालों में रामनगर के पूर्व प्रधान जमील अहमद साजिद हुसैन देवेंद्र सिंह मुराद खान देवेंद्र सिंह साहब सिंह सतनाम सिंह आजाद सिंह गुरमीत सिंह मोहम्मद अहमद रशीद खान गुफरान अली मतलब हुसैन यावर खान जिला अध्यक्ष सलीम वारसी मतलूब हसन कदीर आलम सोनू राम प्रसाद रामवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *