नशीली दवाइयों की बिक्री के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग

थाना क्षेत्र के दयाल वाला गांव निवासी अमित कुमार ने स्थानीय आर.के. मेडिकल स्टोर के संचालक रोहित कुमार, पुत्र लक्ष्मीचंद, निवासी मीरावाला, थाना करौली, जनपद मुजफ्फरनगर, के खिलाफ नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री का आरोप लगाते हुए थाना मंडावर में सोमवार को एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत के अनुसार,आर.के. मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। अमित कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर (डी.आई.) और स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। जिसमें नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार,कथित तौर पर सांठगांठ के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मेडिकल स्टोर संचालक रोहित कुमार के हौसले बुलंद हो गए और उसने नशीली दवाइयों का कारोबार जारी रखा। सोमवार को दयालवाला गांव में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें नशीली दवाइयों के सेवन से एक व्यक्ति का व्यवहार असामान्य हो गया। इस घटना का एक वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें व्यक्ति को उसके परिवार वालों द्वारा रस्सी से बांधते हुए देखा जा सकता है। इस घटना ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और इसके दुष्परिणामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।

रिपोर्टर नौशाद मलिक —————————–मंडावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *