युवा फाउंडेशन और रोटी बैंक द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई.

वाराणसी में. वरुणा किनारे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस कठिन समय में युवा फाउंडेशनऔर रोटी_बैंक_वाराणसी ने जरूरत मंद को राहत सामाग्री पहुंचाई. रोटी बैंक की टीम ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचकर उन्हें आवश्यक राहत सामग्री वितरित की, जिसमें **सूखा राशन, ब्रेड, मच्छरों को भगाने की अगरबत्ती और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। संस्था की टीम ने न केवल राहत सामग्री बाँटी, बल्कि प्रभावित परिवारों का हालचाल भी जाना और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।इस सेवा कार्य में *रोटी बैंक वाराणसी संस्थापक रौशन पटेल व टीम तथा सीमा जी व उनकी टीम (सलीम ,जावेद तुफैल, गौरव सुमन) समर्पित स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। रोटी बैंक का उद्देश्य न केवल भूखों को भोजन कराना है, बल्कि संकट की घड़ी में ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा होना भी है। संस्था भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों को जारी रखेगी।8799572994#अखिल_भारतीय_रोटी_बैंक_ट्रस्ट #rotibankvaranasi #rotibankvns #AIRBT#raushanroti #trending #donation #help #hungerhero #hungerhasnorelegion #hungerfreeindia #varanasi #Kashi #seva #रोटी_बैंक_वाराणसी #flood #varanasi

वाराणसी से रिपोर्ट सहायक ब्यूरो सलीम जावेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *