

सैदपुर में मंगलवार को दीक्षा कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने सैदपुर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह संवाददाता विशाल सिंह सैदपुर के कलाई पर राखी बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लिया।
राखी बंधाने के उपरांत थाना अध्यक्ष ने सभी छात्रों को उपहार स्वरूप चॉकलेट भेंट कर सभी को सुरक्षा का भरोसा जताया।छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन की छुट्टी के पहले हम लोग अपने ऐसे भाइयों को राखी बांधना चाहते थे, जो हमारे समाज की सुरक्षा की ड्यूटी के कारण अपनी बहनों से राखी बंधाने नहीं जा पाते हैं। इसलिए हम सभी ने तय किया कि हम लोग अपने क्षेत्र के थाना अध्यक्ष को राखी बांधकर, उन्हें यह अफसोस नहीं होने देंगे कि वह अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर नहीं जा सके।थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं द्वारा थाने आकर उन्हें राखी बांधना भाई बहन के प्यार का एक सुखद अहसास लगा। इससे हम अपनी बहनों की सुरक्षा को लेकर और दृढ़ संकल्पित हुए हैं। छात्राओं ने राखी बांधकर इस रक्षाबंधन कोई यादगार बना दिया। मैं इस पल को कभी नहीं भूल पाऊंगा। इस दौरान छात्राओं के साथ उनके विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे।
