लखीमपुर खीरी में प्रदेश सरकार के निर्देश पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन व डीपीओ संजय कुमार निगम के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-4 के तहत विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा।गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में महिला परक योजनाओं पर आधारित एक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं व बालिकाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला परक योजनाओं की न केवल जानकारी दी गई बल्कि योजनाओं की बुकलेट देकर जागरूक किया।महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी आर्य मित्रा बिस्ट व जिला समन्वयक श्रीमती निक्की गुप्ता ने मिलकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम केयर्स योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता शर्तें एवं मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की टोल फ्री नंबर बताए। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी योजना के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करनी है तो वह किसी भी कार्य दिवस में कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कार्यशाला में महिला शक्ति केंद्र की टीम एवं जिला महिला चिकित्सालय से हेल्प डेस्क मैनेजर श्रीमती सुष्मिता वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला एवं बालिकाएं शामिल हुई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *