प्रधानमंत्री आवास योजना अधूरी, गरीब का उजड़ा आशियानारिपोर्टर नौशाद मलिक————————-बिजनौर।लगातार हो रही बारिश ने गरीब परिवारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। स्योहारा थाना क्षेत्र के सहसपुर देहात गांव निवासी अरशद पुत्र मरगूब के मकान की छत भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सदस्य किसी दूसरे हिस्से में थे, जिससे कोई जानहानि नहीं हुई, लेकिन पूरा परिवार बेघर हो गया।अरशद पेशे से दर्ज़ी हैं और बेहद सीमित आय में किसी तरह छह बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। बारिश से गिरी छत के बाद अब परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर है। ग्रामीणों और पड़ोसियों ने कुछ अस्थायी सहायता जरूर दी, लेकिन स्थायी राहत की अब भी प्रतीक्षा है।ग्राम प्रधान आदिल ने जानकारी दी कि अरशद का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल हो चुका है, मगर अभी तक बैंक खाते में आवास निर्माण की धनराशि नहीं आई है। ग्राम प्रधान ने यह भी आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायत स्तर से परिवार को तत्काल कुछ आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।बीते दो-तीन दिनों से जिले भर में लगातार मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण इलाकों में खासकर ऐसे परिवार जो अभी तक सरकारी आवास से वंचित हैं, इस मौसम में सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से मांग उठ रही है कि ऐसे परिवारों की प्राथमिकता के आधार पर मदद की जाए।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *