प्रेम विवाह बना काल: पत्नी पर चलती मेट्रो रिक्शा में पति ने किया चाकू से हमलारिपोर्टर नौशाद मलिक —————————- आठ वर्ष पहले दलित युवती ने जाट युवक से किया था प्रेम विवाह, अब चल रहा था घरेलू विवाद- गले व हाथ में गंभीर चोटें, आरोपी चाकू और बाइक छोड़करस्योहारा । प्रेम विवाह के आठ साल बाद रिश्तों की कड़वाहट इस कदर बढ़ गई कि पति ने दिनदहाड़े चलती मेट्रो रिक्शा में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गले और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।शनिवार की दोपहर तीन बजे ग्राम हरौली निवासी बबीता पत्नी राजवीर अपने पारिवारिक विवाद के समाधान हेतु सीओ कार्यालय धामपुर गई थी। वहां से लौटते समय वह मेट्रो रिक्शा से अपने मायके जा रही थी। जैसे ही रिक्शा ठाठ तिराहे के पास पहुंचा, पहले से पीछा कर रहे राजवीर (पति ) निवासी ग्राम कासमाबाद ने अचानक रिक्शा रोककर बबीता पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले से मेट्रो रिक्शा में अफरा-तफरी मच गई। बबीता लहूलुहान होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। पुलिस के अनुसार महिला की हालत चिंताजनक है।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजवीर अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक बरामद कर ली है।बबीता और राजवीर ने आठ वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। बबीता दलित समुदाय से है जबकि राजवीर जाट बिरादरी से। विवाह के शुरुआती वर्षों के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव और झगड़े शुरू हो गए थे। कुछ समय से बबीता अपने मायके गांव हरौली में रह रही थी।——————————————“पति पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा है। पति ने ही अपनी पत्नी चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। आरोपी बाइक छोड़कर जंगल में फरार हो गया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।”अभय कुमार पांडे, सीओ धामपुर

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *