शिविर को संबोधित करते सतेद्र यादव

युवाओ को स्वावलंबी बनाने के लिए तत्पर है प्रदेश सरकार — सतेद्र यादव

मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम फुलवापुर मे आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

रिपोर्ट – सूरज गुप्ता

डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर। बांसी क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को फुलवापुर में किया गया। यह शिविर मंडलीय कार्यालय खादी ग्रामोद्योग आयोग, गोरखपुर द्वारा मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिपरा मिश्र के राजस्व गांव फूलवापुर में आयोजित हुआ।
कार्यकारी मंडलीय कार्यालय के सत्येंद्र यादव ने शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि बीपीएल (अन्तोदय कार्ड) धारकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, जबकि अन्य वर्गों को नियमानुसार अंशदान करना होगा। तेल, साबुन, सैम्पू, अगरबत्ती, सिलाई-कढ़ाई, जूता चप्पल जैसी ग्रामोद्योग संबंधी योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर शिवम पाण्डेय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम मिश्रा, रोजगार कैश राम, पूर्व प्रधान श्रवण कुमार और समाजसेवी प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने योजना से जुड़कर अपने जीवन को सशक्त बनाने की प्रेरणा ली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *