हल्लौर से कर्बला मे चेहललुम करने के लिए रवाना हुआ जायरीनो का कारंवा

मर्सिया मजलिस के बाद जायरीनो को किया गया रुखसत

डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हल्लौर स्थित इमामबारगाह
वक्फ शाह आलमगीर सानी (बड़े इमामबाड़े) में मरसिया मजलिस के बाद जायरीनो का काफिला कर्बला मे कर्बला के बहत्तर शहीदो का अरबईन (चेहलुम )मनाने के लिए रवाना हो गया।जायरीनो को विदा करने के लिए अकीदतमंदो का भारी हुजूम उमड पडा।

कार्यक्रम की शुरुआत मे खुर्शीद अहमद आर के और उनके हमनवा ने मर्सियाख्वानी की।जिसके बाद मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने
खिताब करते हुए कहा कि हर शिया मुसलमान की दिली ख्वाहिश होती है कि वह अपनी जिंदगी में एक बार करबला मे अरबाईन में जाने का शरफ़ हासिल हो जाये। आज कर्बला रवाना होने वाले जायरीन बहुत खुशनसीब है।मौलाना शहकार ने जायरीनो से अपील की कि वह कर्बला से लौटने के बाद अपनी जिंदगी और किरदार मे तब्दीली लाते हुए मकसदे हुसैन को अपनी जिंदगी मे शामिल करे।मजलिस के आखिर मे मौलाना ने कर्बला के शहीदो का मसायब बयान किया।

यह जायरीन आज कर्बला के लिए हुए रवाना

डुमरियागंज। बताते चले कि करबला मे अरबाईन करने के लिए आज हल्लौर से जाने वालों में एजाज अहमद पप्पू, जौहर अब्बास, अयान रिजवी, रेहान रिजवी शामिल रहे। जो सभी लोग कर्बला के लिए आज बाद मजलिस रवाना हो गए।

इस दौरान अजीम हैदर, आयात हुसैन, लाडले, मोहम्मद कदर रिजवी, बेताब हल्लौरी, वासन हल्लौरी, नौशाद हैदर एडवोकेट, हाशिम रिजवी वरिष्ठ पत्रकार, हैदर मेहदी, मोजिजा अब्बास, वजीर हैदर, काजिम कर्बलाई, आले रजा माले ,हबीबुल हसन, साजिद मंटू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed