सदर कोतवाली क्षेत्र, कोटा का पुरा चौराहा बाइक और साइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटा का पुरा चौराहे के पास आज एक तेज रफ्तार बाइक और साइकिल के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एमडी न्यूज़ के लिए हाथरस से विवेक वाष्णेय की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *