-प्रेस नोट-

ब्रह्म कुमारी संस्थान की बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर को बाँधी गयी राखी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बहनों को दिया गया सुरक्षा का वचन।

अवगत कराना है कि रक्षाबंधन पर्व 2025 के उपलक्ष्य में ब्रह्म कुमारी संस्थान मुजफ्फरनगर की बहनों द्वारा आज दिनांक 06.08.2025 को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राखी बाँधी गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का वचन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा मेरे कार्यालय आकर सम्पर्क कर सकते हैं।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *