संसारपुर कस्बे के नेशनल हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित डीसीएम, स्ट्रीट लाइट के पोल व केबल को किया तहस नहस, स्ट्रीट लाइट हुई बंद, डीसीएम के कारण हाईवे पर जाम लग गया, मौके पर पहुंची संसारपुर चौकी पुलिस ने डीसीएम को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवा कर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की।

घटना बुधवार सुबह हुई विलासपुर जनपद मुरादाबाद से मेडिसिन लेकर लखनऊ के लिए निकली डीसीएम संसारपुर नेशनल हाईवे 730 के डिवाइडर से टकराते हुए स्ट्रीट लाइट के पोल को ध्वस्त कर दिया, डीसीएम लगभग पचास फिट तक डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट के केबल को तहस नहस कर दिया जिस कारण स्ट्रीट लाइट बंद हो गई, डीसीएम चालक मोहम्मद युसूफ ने बताया कि डिवाइडर की शुरुआत में कोई सांकेतिक बोर्ड या स्ट्रीट लाइट का पहला पोल ना होने के कारण वह डीसीएम को डिवाइडर से टकराने से रोक नहीं सका और हादसा हो गया।

डीसीएम के डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और आने जाने वाले वाहन जाम में फंस गए, मौके पर संसारपुर चौकी प्रभारी बृजमोहन सैनी मय फोर्स पहुंचे और क्रेन की मदद से डीसीएम को हाईवे से हटवा कर यातायात सुनिश्चित किया, वहीं नेशनल हाईवे 730 के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान का आंकलन किया व डीसीएम चालक से पूछताछ की।

रिपोर्टर विजय कुमार गोला

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed