रामनगर :बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर में सरयू नदी की बाढ़ से पीड़ित तराई क्षेत्र वासी भारी बारिश होने से और चिंतित हैं।एक तरफ सरयू नदी अपनी बाद की भयंकर विभीषिका से जनमानस परेशान है वहीं मूसलाधार बारिश होने से जल भराव का खतरा और बढ़ रहा है।

जो फसलें जल भराव से पूर्णतया नष्ट नहीं हुई थी।अब अत्यधिक बारिश के चलते बची फसलों पर बरबादी का संकट छा रहा है।जबकि प्रशाशन पूरी तरह से अपनी व्यवस्था चाक चौबंद किए हुए हैं।और तहसील स्तर के जिम्मेदार राजस्व कर्मी सहित अन्य अधिकारी मौके का निरीक्षण कर रहे हैं।लेकिन बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी विभीषिका से लोगों में भय व्याप्त है।


मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *