हाइवे रोड में गड्ढे होने से वाहनों तथा राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल कालपी जालौन स्थानीय नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग तथा सर्विस लेन सड़क में गड्ढे हो जाने के कारण वाहन चालकों तथा राहगीरों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। विदित हो कि झांसी – कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की फोर लेन सड़क कालपी नगर से होकर निकली हुई है। कालपी नगर में हाईवे रोड में 800 मीटर लम्बाई में फोर लेन ओवर ब्रिज बना हुआ है।जबकि 2 किमी लम्बी हाईवे के दोनों और सर्विस लेन की सड़क बनी हुई है। नगर के बीचों बीच फुल पावर चौराहे में अंडरपास का निर्माण किया गया था। अंडरपास में जल निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। ओवर ब्रिज के ऊपर से बरसात का पानी सर्विस लेन के नीचे सड़क में गिरता है। इस कारण अंडरपास के नीचे की सड़क छतिग्रस्त हो गई है। अंडरपास से नये दुर्गा मंदिर चौराहा की ओर जाने वाली सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सर्विस लेन की सड़क के गड्ढों में में छोटे बाहन फस जाते हैं। तथा राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों से जूझना पड़ता है। इसके अलावा हाईवे की सड़क में कई स्थानों में गड्ढे हो गए हैं। बरसात का पानी ओवर ब्रिज से खुले नाले के रूप में सर्विस लेन सड़क में पनाले के रूप में गिरता है फलस्वरूप जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। जनहित में व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल,गहोई समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार गहोई ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा है कि ओवर ब्रिज में जलनिकासी का उचित प्रबंध किए जायें तथा सर्विस लेन सड़क को गड्ढा मुक्त कराने का कार्य शीघ्र किया जाकि जनता को परेशानियों से मुक्ति मिल सके।फोटो -जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

