एसडीएम का मंडी समिति में औचक निरीक्षण कर निर्देश दिये कालपी जालौन प्रशासक तथा उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कदौरा तथा कालपी की कृषि उत्पादन मंडी समितियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को सहूलियत देने तथा मंडी का राजस्व बढ़ाने के लिये आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश के अनुरूप कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा में औचक तरीके से पहुंच कर उपजिलाधिकारी ने सचिव के साथ बैठक कर के गल्ले की जिंस वार मंडी में आवाक को लेकर समीक्षा की तथा मंडी शुल्क राजस्व बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों तथा किसानों से संवाद स्थापित किया। उप जिलाधिकारी ने सचिव तथा कर्मचारियों को निर्देश दिया कि माल बेचने आने वाले किसानों को मंडी परिसर में निर्धारित उचित सुख सुविधाएं प्रदान की जाए। इस दौरान उन्होंने गल्ला मंडी के परिसर में घूम-घूम कर निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने मंडी समिति कालपी कर जायजा लेते हुए सचिव सतीश कुमार को दिशा निर्देश जारी किया। फोटो – मंडी समिति में सचिव के साथ समीक्षा करते एसडीम जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *