अब शहर की तंग गलियों में ट्रैक्टर ट्राली से कूड़ा उठाया जाएगा नगर पालिका ने कूड़ा उठान को 47 लाख से कॉम्पैक्टर और चार ट्रैक्टर खरीदे।

बदायूं , नगरपालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने 47 लाख की लागत से खरीदे गए कॉम्पैक्टर और चार ट्रैक्टर आदि को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।शहर की तंग गलियों से कूड़ा उठाने के लिए पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कूड़ा वाहनों को जनता के सेवार्थ समर्पित किया। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर की कई गलियां इतनी तंग हैं कि उनमें बड़े ट्रैक्टर-ट्राली व छोटी गाड़ियां नहीं जा पाती हैं। इन गलियों में साफ-सफाई परेशानी का सबब बनी थी। इसके मद्देनजर कॉम्पैक्टर, 14 एचपी ट्रैक्टर के चार वाहन खरीदे गए हैं। सफाई कर्मचारियों को इन वाहनों की चाबी सौंप दी गई है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर की दो लाख की आबादी को इन वाहनों के संचालन से कूड़े के उठान में सहूलियत मिलेगी । शहर पहले से अधिक स्वच्छ रह सकेगा। नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए सफाई के कार्यों में कोई कमी न हों इस लिए ये उपकरण लिए गए है।

इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव एवं सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सुमित सिंह, वाहन प्रभारी मनोज सोनकर समेत पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *