सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी फतेहपुर सचिन पूनिया के कुशल नेतृत्व में आज थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्कर को ग्राम बटन वाला से बुडढाखेड़ी पुन्डीर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपने नाम पंकज पुत्र यशपाल सिंह निवासी बटन वाला थाना फतेहपुर व बबलू पुत्र साधुराम निवासी नौसर खेड़ी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर बताया। और उनके कब्जे से, 1,348, किलोग्राम अवैध चरस व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे शामिल थाना प्रभारी सचिन पूनिया ,उप निरीक्षक जितेंद्र राणा ,उप निरीक्षक सौरव यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,हेड कांस्टेबल रोहित राणा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, थाना फतेहपुर आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *