उन्नाव चेयरमैन के बेटे की मौत,

दो की जान बची, खेरेश्वर सरैया घाट का मामला।कानपुर के शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर सरैया घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उन्नाव के फतेहपुर चौरासी नगर पंचायत के चेयरमैन मिथिलेश जायसवाल के बेटे हर्षित जायसवाल (22) की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई मयंक जायसवाल और मित्र सौरभ दीक्षित को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक उन्नाव से गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के दौरान मयंक गहराई में चला गया और डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए हर्षित और सौरभ भी गहरे पानी में उतर गए, लेकिन तीनों ही लहरों में फंस गए।गंगा तट पर मौजूद गोताखोर शिवम ने नाविक और साथियों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकाला। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अनूप निषाद कानपुर ब्यूरो चीफ एम डी न्यूज बहुयामी समाचार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *