ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट , आरती कुशवाह

फतेहाबाद में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने की।

बैठक में क्षेत्र के प्रमुख नागरिक, व्यापार मंडल के अधिकारी और दुर्गा पूजा व गणेश उत्सव समितियों के आयोजक शामिल हुए।

थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश चतुर्थी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी आयोजकों से मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासन से अनुमति लेने, डीजे की आवाज तय सीमा में रखने और जुलूस के तय रूट का पालन करने को कहा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी संदिग्ध हरकत दिखने पर तुरंत पुलिस को बताएं। त्योहार के दौरान पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम करेगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

लोगों ने बताया कि थाना फतेहाबाद के अंतर्गत स्वारा घाट, शंकरपुर घाट, जौनेश्वर घाट, बरीपुरा घाट, ईधौन घाट और पारौली घाट पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की जाती हैं। प्रशासन हर साल इन घाटों पर विसर्जन के लिए गड्ढे खुदवाता है।

इस मौके पर अंकित गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, अंशु गुप्ता, राज बहादुर, बंटी कुशवाह (प्रधान), रामदेव वर्मा (प्रधान) और रामकुमार चकाचक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *