रिपोर्टर रजनीश कुमार

MD NEWS बहुआयामी समाचार

औरैया –
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैदरपुर में शनिवार शाम को लापता 26 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला l तालाब किनारे खेलने पहुंचे बच्चों ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी l सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत और मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे l जानकारी के अनुसार हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की पुत्री शिवानी उम्र करीब 26 वर्ष शनिवार शाम 6:00 बजे लापता हुई थी परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी थीl मि
मृतका की मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से मिर्गी के दौरे पड़ते थे l वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l कोतवाल ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा l

वाइट – बदन सिंह पिता

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *