गोंडा-अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर फुटकर उर्वरक विक्रेता बेलफेयर एसोसिएशन गोंडा के लोगों ने जिलाधिकारी गोंडा को सौपा ज्ञापन ।गोंडा-फुटकर उर्वरक विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन गोंडा के पदाधिकारी ने जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जो निम्न हैं ।1. सहकारिता की भांति निजी क्षेत्र के विक्रेताओं को उर्वरक उनके बिक्री केंद्र पर उचित दर पर बिना किसी टैगिंग के उपलब्ध कराया जाए ।2. जनपद गोंडा के होलसेल वितरक द्वारा निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं पर उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद टैग करने पर रोक लगाया जाए ।3. निजी उर्वरक विक्रेताओं के अकारण लाक आई0डी0 को तत्काल चालू कराया जाए ।4. विक्रेताओं को उर्वरक का वितरण समानुपातिक एवं उचित दर पर कराया जाए। 5. यह कि निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा रिटेलर को अन्य उत्पाद टैग किया जाता है और मना करने पर उर्वरक की अपूर्ति ना देने की धमकी देते हैं इस पर अंकुश लगाया जाए ।6. निजी क्षेत्र के उर्वरक में सरकार द्वारा की जा रही कटौती पर रोक लगाकर पूर्ववत बहाल किया जाए ।7. यह की प्रदेश का फुटकर उर्वरक विक्रेता सरकार के नियमों एवं शर्तों के अधीन प्राधिकार पत्र पाकर उसके अनुरूप उर्वरक का उठान एवं वितरण कर रहा है ऐसी स्थिति में निजी क्षेत्र के उर्वरक को कटौती करके सहकारी क्षेत्र में देना पक्षपात पूर्ण है एवं न्याय संगत नहीं है । इससे प्राधिकार पत्र प्राप्त शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जो स्वरोजगार से जीविकोपार्जन कर रहे थे। आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है। अतः समस्या का निदान तत्काल कराया जाना जनहित में आवश्यक है ।महोदया हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास है, कि मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए समस्याओं के निदान करने की कृपा करेंगे इस अवसर पर फुटकर उर्वरक विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला जिला महासचिव मोइनुद्दीन, जिला महामंत्री मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ,अश्वनी मिश्रा , अजय प्रताप सिंह ,मोहम्मद हारुन, लालमन वर्मा ,दीपक कुमार ,राहुल, संजय मौर्य , दिनेश सिंह आनंद कुमार, सुनील कुमार वर्मा शिवकुमार वर्मा ,यीशु मोहम्मद ,परवेज आलम, पंकज शुक्ला, सिराज अहमद पवन ,कुमार प्रतीक मिश्रा, माता प्रसाद, प्रदीप शुक्ला, अनिल कुमार शुक्ला, लाल जी गुलशन ट्रेडर्स, बाबूलाल यादव, महेश कुमार, वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, अनिल वर्मा आदि फुटकर विक्रेता के लोग मौजूद रहे। MD news ब्यूरों गोंडा अजीत यादव







